{"_id":"657b45966214e803090b65fb","slug":"128-couples-exchanged-vows-43-accepted-marriage-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5294-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 128 जोड़ों ने लिए फेरे, 43 ने कुबूल किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 128 जोड़ों ने लिए फेरे, 43 ने कुबूल किया निकाह
Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को दो ब्लॉकों में आयोजित शादी समारोह में शहनाई की गूंज रही। इस दौरान कुल 171 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें से 128 जोड़ों ने मंत्रोचार के बीच शादी के सात फेरे लिए तो 43 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। विवाह समारोह के दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ ही नव दंपतियों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने वर-वधू को उपहार देकर उनके दांपत्य जीवन के सुखमय भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश ब्लॉक वार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। गैसड़ी ब्लॉक परिसर में आयोजित शादी समाराह में 115 तथा उतरौला ब्लॉक में आयोजित समारोह में 56 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें 128 वर-वधू हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। वहीं 43 जोड़ों का निकाह मुस्लिम धर्म के अनुसार संपन्न हुआ। उतरौला ब्लॉक में आयोजित शादी समारोह में स्थानीय ब्लॉक, रेहरा बाजार व गैंड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की बेटियों की शादी कराई गई।
क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा, उतरौला ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, गैंड़ास बुजुर्ग ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी व प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा आदि ने नव दंपतियों को उपहार, मिष्ठान व प्रमाण पत्र भेंटकर बधाई दी। गैंसड़ी में आयोजित विवाह समारोह में स्थानीय ब्लॉक व पचपेड़वा ब्लॉक एवं नगर पंचायत के लाभार्थियों को शामिल किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी मोहम्मद मुस्तकीम, परमजीत सिंह पम्मी, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवजीत सिंह शिवा आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान प्रत्येक विवाह पर 51-51 हजार रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल जिले में 1192 बेटियों के हाथ पीले करने का लक्ष्य तय किया गया है।