फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ट्रेडिंग पाबंदी को लेकर सडक़ पर उतरे व्यापारी

ट्रेडिंग पाबंदी को लेकर सडक़ पर उतरे व्यापारी

Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेडिंग पाबंदी को लेकर सडक़ पर उतरे व्यापारी
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन


बलरामपुर। जीएसटी में ट्रेडिंग कारोबारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है। खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर पाबंदी लगाई जाए। जीएसटी में विभिन्न समस्याओं को दूर कराकर सरकार छोटे कारोबारियों को राहत दे।

यह बातें नगर उद्योग व्यापार मंडल उतरौला के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता व गुरविंदर सिंह ने मंगलवार को ट्रेडिंग पर पाबंदी लगाने के संबंध में निकाली गई विरोध रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


नगर में रैली निकालकर व्यापारियों को जगरूक किया गया। तहसील परिसर में एकजुट हुए व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापार संकटग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी कंपनियां अपने अकूत दौलत के बल पर भारत वर्ष के खुदरा व्यापार पर कब्जा करना चाहती है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगी। जीएसटी में अभी भी तमाम खामियां है।


जेल के प्रावधानों को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। जुर्माने की दर 10 हजार रुपये से अधिक न की जाए। मंडी शुल्क व वन विभाग का टैक्स समाप्त किया जाएगा। धरने को रामनाथ, हरीशंकर गुप्ता, उमानंद गुप्ता व प्रीतपाल सिंह आदि ने संबोधित कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed