फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1200 applicants got driving license suspended due to lack of chip

Balrampur News: चिप के अभाव में 1200 आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस लटका

Sat, 25 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
1200 applicants got driving license suspended due to lack of chip
बलरामपुर। ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1200 से अधिक लोगों का लाइसेंस चिप के अभाव में लटका हुआ है। लाइसेंस न मिलने पर चालान से बचने के लिए आवेदक लाइसेंस स्वीकृति का प्रिंट आउट जेब में लेकर वाहन चलाने को विवश हैं।
विज्ञापन

वाहन चलाने से पहले चालक को ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस बनवाना होता है। इसके लिए आवेदक को दो चरणों में टेस्ट देना पड़ता है। दोनों टेस्ट पास होने के बाद संभागीय परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करने की संस्तुति करता है। इसके बाद लखनऊ से चिप वाला लाइसेंस डाक के जरिए आवेदक के घर पहुंच जाता है। बीते तीन माह से चिप के अभाव में आवेदकों को समय पर लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। दोनों टेस्ट पास कर चुके 1200 से अधिक आवेदक लाइसेंस पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
आवेदकों ने बयां किया दर्द
हरैया बाजार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को ऑनलाइन लाइसेंस स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक रजिस्ट्री घर नहीं पहुंची है। दो बार एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। उतरौला निवासी तसव्वर अली, राजू, अनीस कुमार, छोटे व कुसुम ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लाइसेंस घर नहीं पहुंचा है। प्रिंट आउट लेकर वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed