फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 thousand rupees job in Rajasthan

Balrampur News: 12 हजार की नौकरी राजस्थान में

Fri, 24 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
12 thousand rupees job in Rajasthan
बलरामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मगर अपने जिले में ही नौकरी की आस लेकर पहुंचे युवाओं को निराशा हाथ लगी। लखनऊ में 10 हजार तो राजस्थान में नौकरी करने पर 12 हजार रुपये का ऑफर युवाओं को दिया गया। दूसरे प्रदेश में कम पगार पर नौकरी के प्रस्ताव से युवाओं के चेहरे पर निराशा दिखी।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में आए मोहित तिवारी, अवधेश शुक्ल, अमरेश व हिमांशु सिंह आदि ने बताया कि 12 हजार रुपये में राजस्थान, गुजरात व नोएडा जैसे शहर में काम करना संभव नहीं है। इतने कम पैसे में क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे। महंगाई के हिसाब से मानदेय काफी कम है।
विज्ञापन

मानसी पांडेय ने बताया कि लखनऊ में 10 हजार रुपये पगार पर नौकरी का ऑफर मिला है। लखनऊ जैसे शहर में 10 हजार रुपये में अपना खर्चा ही नहीं चलेगा, घरवालों को क्या देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम व सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा ने फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का हर संभव प्रयास कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से युवा अच्छी कंपनियों में आसानी से नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी श्वेता मिश्रा, मेला प्रभारी रवि श्रीवास्तव, वकील अहमद, रतन कुमार आदि मौजूद रहे।

सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में 95 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 35 लोगों को रोजगार दिया गया है। शेष युवाओं के प्रपत्रों की जांच के बाद कंपनियां ऑफर लेटर देंगी। कम पगार पर महानगरों व दूसरे प्रदेश में नौकरी के सवाल पर आशा वर्मा ने कहा कि हम रोजगार मेला आयोजित करते हैं। इसमें कंपनियां अपनी जरूरत व सुविधा के हिसाब से मानदेय का ऑफर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed