{"_id":"67eed7fd960633fa3f0bddb4","slug":"12-families-lost-their-household-goods-in-the-fire-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123595-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आग की चपेट में आकर 12 परिवारों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आग की चपेट में आकर 12 परिवारों की गृहस्थी जली
Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सदर तहसील के सिंगाही गांव में 24 घंटे में दो बार आग लगने के हुए हादसे में 12 परिवारों की गृहस्थी जल गई। सिंगाही गांव में आग लगने की पहली घटना बुधवार रात नौ बजे हुई जब अज्ञात कारणों से रफातुल्ला के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते पड़ोस के अजीज व असलम के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे गांव में दोबारा आग लग गई। सुकई के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते रफीउल्ला, समीउल्ला, मोहम्मद सईद, संतराम व शाहजहां सहित नौ लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली की ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसने विकराल स्वरूप धारण कर लिया। गांव के लोग हैंडपंप और पास में लगे बोरिंग से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। एक घंटे बाद तुलसीपुर से दमकल की गाड़ी ने पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
इस भीषण अग्निकांड में रफीउल्ला, समीउल्ला मोहम्मद सई, संतराम, शाहजहां सहित करीब नौ लोगो के घर जलकर राख हो गए। लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही पीड़ितों की मदद राशि मुहैया कराई जाएगी।