फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं
बलरामपुर। जिले के 2221 परिषदीय स्कूलों में 31 जनवरी के बाद स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर व चित्रों के माध्यम से रुचिकर शिक्षा दी जाएगी। स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



यह बातें डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा व्यवस्था पर आयोजित समीक्षा बैठक मेें कहीं। बैठक में मौजूद सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान कायाकल्प के तहत प्राप्त धनराशि से सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में रंगाई-पुताई, वॉल पेंटिंग, चारदीवारी, शौचालय, हैंडपंप व अन्य मरम्मत कार्य 31 दिसंबर तक हरहाल में पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन



डीएम ने शिक्षा क्षेत्रवार खंड शिक्षाधिकारियों से एक-एक बिंदु पर चर्चा की। डीएम ने डीपीआरओ नरेश चंद्र व सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ एवं बीईओ को निर्देश दिया कि 31 जनवरी तक जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मॉडल विद्यालय के तौर पर विकसित किया जाएगा। मॉडल स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने चेतावनी दी कि अधिकारियों के निरीक्षण में कई स्कूलों के शिक्षक गायब पाए गए हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। बीएसए व एबीएसए स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर रहे है तभी यह स्थिति पैदा हुई है। कहा कि लापरवाह शिक्षकों को तत्काल बर्खास्त करें।



डीएम ने 15 दिन के अंदर शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी है। बैठक में सीडीओ कृत्तिका ज्योत्स्ना, डीडीओ गिरिश चंद्र पाठक, बीएसए हरिहर प्रसाद सहित सभी बीईओ, बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed