फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1150 Corona warriors vaccinated

1150 कोरोना योद्घाओं को दी गई कोविशील्ड की दूसरी डोज

Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
1150 Corona warriors vaccinated
बलरामपुर में कोरोना योद्घा को कोविशील्ड का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए पूर्व में टीका लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज दी जा रही है। इसी के तहत जिले के सात अस्पतालों में 12 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 1165 के सापेक्ष 1150 हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में टीकाकरण सत्र की शुरुआत सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने की। यहां पर 83 के सापेक्ष 80 हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. नानक सरन ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। यहां पर 93 के सापेक्ष 88 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. विनीता राय ने टीकाकरण की शुरुआत कराई। यहां पर 90 के सापेक्ष 92 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में टीकाकरण का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर ने किया। यहां पर 293 के सापेक्ष 284 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएचसी श्रीदत्तगंज में टीकाकरण सत्र की शुरुआत अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय ने कराई।
यहां पर 199 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। सीएचसी तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने टीकाकरण सत्र की शुरुआत कराई। यहां पर 200 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई गई।

इसी तरह सीएचसी गैसड़ी में टीकाकरण सत्र की शुरुआत अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र आर्या ने कराई। यहां पर 207 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 1150 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। सभी की निगरानी की जा रही है। किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed