{"_id":"69e3bd4edf5f2bb29106adb8","slug":"113-managers-did-not-provide-the-vehicle-fitness-affidavit-balrampur-news-c-99-1-brp1003-146609-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 113 प्रबंधकों ने नहीं दिया वाहन फिटनेस का शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 113 प्रबंधकों ने नहीं दिया वाहन फिटनेस का शपथ पत्र
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की जांच करते मोटर यान निरीक्षण अधिकारी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन मॉनीटरिंग पोर्टल (यूपीआईएसवीएमपी) पर वाहनों का ब्योरा अपलोड करने की तिथि समाप्त हो गई है। परिवहन आयुक्त की तरफ से की गई समीक्षा में जिले में 113 स्कूली वाहन संचालकों ने पोर्टल पर शपथपत्र नहीं अपलोड किया है। ऐसे में इन संचालकों के स्कूली वाहनों में मानकों की जांच के लिए परिवहन विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। तहसीलवार टीमें वाहनों की जांच में जुट गई हैं।
पहली बार स्कूली वाहनों की डिजिटल निगरानी के लिए परिवहन विभाग की तरफ से आईएसवीएमपी पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर 15 अप्रैल तक जिले में संचालित 170 निजी विद्यालयों के 371 वाहनों का फिटनेस, पंजीकरण, प्रदूषण प्रमाणपत्र व शपथ पत्र अपलोड करना था। समय समाप्त होने के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह की समीक्षा में सामने आया कि जिले में 121 स्कूल प्रबंधकों में से 113 ने ऑनलाइन पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड नहीं किया है।
ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि ये स्कूल प्रबंधन मानकों को दरकिनार कर वाहनों का संचालन करा रहे थे। डाटा व शपथ पत्र अपलोड न करने पर परिवहन विभाग ने अब सख्ती दिखाई है। यात्री कर अधिकारी मदन चंद्र व मोटरयान निरीक्षण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्राइवेट स्कूलों में आईडी पर दर्ज ब्योरा व वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान तमाम वाहनों में फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र व पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की कमी सामने आई है।
विज्ञापन
सात दिन का दिया गया है समय
शपथ पत्र न देने वाले स्कूल प्रबंधकों को सात दिन का समय दिया गया है। सभी स्कूली वाहनों में मानकों को पूरा कराते हुए पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में कार्रवाई पूर्ण नहीं करते हैं तो वाहनों का चालान व सीज किया जाएगा।
- बृजेश, एआरटीओ बलरामपुर