{"_id":"5afdc3ba4f1c1bd0408b624f","slug":"111526580154-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बर्खास्त शिक्षकों से 37.52 लाख रुपये की होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बर्खास्त शिक्षकों से 37.52 लाख रुपये की होगी रिकवरी
Updated Fri, 18 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्त शिक्षकों से होगी 37.52 लाख की रिकवरी
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के चार बर्खास्त शिक्षकों से 37.52 लाख रुपये की रिकवरी कराई जाएगी। इन चारों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाई थी।
बेसिक शिक्षा महकमा के निर्देश पर चारों शिक्षकों से वित्त एवं लेखाधिकारी ने रिकवरी संबंधी रिपोर्ट तैयार कराई है। चारों बर्खास्त शिक्षकों से रकम वसूलकर राजकोष में जमा कराई जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि बर्खास्त चार शिक्षकों के नियुक्ति की तिथि से वेतन भुगतान की सूचना तत्कालीन बीएसए रमेश यादव ने मांगी थी।
विज्ञापन
बीएसए के निर्देश पर चारों बर्खास्त शिक्षकों के वेतन आहरण की रिपोर्ट तैयार कराई गई है। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय परसिया में 29 अगस्त 2016 से सितंबर 2017 तक कार्यरत सहायक अध्यापक नीरज कुमार से चार लाख 64 हजार 272 रुपये, गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरतसिंह डीह में 28 मार्च 2017 से जून 2017 तक कार्यरत सहायक अध्यापक संपूर्णानंद प्रसाद से एक लाख 19 हजार 29 रुपये वसूली जाएंगे।
इसी तरह गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मौलाडीह में 29 अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक कार्यरत सहायक अध्यापक हरेंद्र सिंह ने पांच लाख 80 हजार 582 रुपये तथा शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय बरगदही गुलहरिया में 31 जुलाई 2010 से जुलाई 2017 तक कार्यरत हेडमास्टर ललित कुमार पांडेय से 25 लाख 87 हजार 188 रुपये की रिकवरी के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है।
चारों बर्खास्त शिक्षकों को किए गए वेतन भुगतान की वसूली के लिए बीएसए हरिहर प्रसाद भारती को रिपोर्ट सौंप दी गई है। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों से वसूली के संबंध में नोटिस जारी कराया जा रहा है।