फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1100 girls from Kasturba schools to be admitted to junior high schools

कस्तूरबा विद्यालयों की 1100 छात्राओं का जूनियर हाईस्कूलों में होगा दाखिला

Sat, 29 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
1100 girls from Kasturba schools to be admitted to junior high schools
बलरामपुर। कोविड-19 ने लोगों की जीवनचर्या पूरी तरह से बदल दी है। जिले के 11 केजीबीवी की 1100 छात्राओं का नजदीक के जूनियर हाईस्कूलों में अस्थाई एडमीशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद के फरमान का अनुपालन कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। केजीबीवी के वार्डन को नजदीकी जूनियर हाईस्कूलों में छात्राओं का अस्थाई एडमीशन कराना होगा। कोविड-19 के दौरान कस्तूरबा स्कूलों के बंद होने के चलते ये निर्णय लिया गया है। जूनियर हाईस्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं से कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी समेकित शिक्षा डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते बेसिक शिक्षा निदेशक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं का नजदीक के जूनियर हाईस्कूलों में एडमीशन कराने का निर्देश दिया है। इस पर जिले के 11 केजीबीवी के सभी वार्डन को 1100 छात्राओं का नजदीकी जूनियर हाईस्कूलों में अस्थाई एडमीशन कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 से छात्राओं को बचाने के लिए जिले के सभी केजीबीवी शासन-प्रशासन के निर्देश पर बंद किए गए हैं। प्रत्येक कस्तूरबा स्कूल में 100 छात्राओं का पंजीकरण है जिन्हें आवासीय परिसर में मुफ्त शिक्षा के साथ ही रहने व खाने की सुविधा मिली है। कस्तूरबा स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन न होने से पढ़ाई बाधित हो रही है।
जूनियर हाईस्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी के चलते शासन स्तर से कस्तूरबा की छात्राओं को अस्थाई तौर पर जूनियर हाईस्कूलों में एडमीशन कराने का निर्णय लिया गया है।
उधर कस्तूरबा की छात्राओं के अभिभावक शासन के इस निर्णय पर विरोध जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि कोविड-19 का बहाना बनाकर कस्तूरबा स्कूलों को बंद करने का साजिश रची जा रही है। जबकि कस्तूरबा स्कूलों में सभी संसाधन होते हुए भी उनकी बेटियों का जूनियर हाईस्कूलों में अस्थाई तौर पर एडमीशन कराने को कहा गया है। इससे केजीबीवी का स्टाफ भी संशय में हैं। कस्तूरबा के शिक्षकों व कर्मचारियों को नौकरी जाने का डर सता रहा है।

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से छात्राओं को सुरक्षित रखने के लिए शासन स्तर से कस्तूरबा स्कूलों को बंद रखने का निर्देश है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। निदेशक के निर्देश पर जिले के सभी 11 केजीबीवी की 1100 छात्राओं का नजदीक के जूनियर हाईस्कूलों में अस्थाई एडमीशन कराने की सलाह अभिभावकों को दी गई है। केजीबीवी के सभी वार्डन को निदेशक के निर्देश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed