फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 arrested, including former MP and former state president of Youth Congress

पूर्व सांसद व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 गिरफ्तार

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
11 arrested, including former MP and former state president of Youth Congress
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद सोमवार की देर शाम हुई हिंसा में दोनों पक्षों के 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा में कई लोग घायल हो गए। दो वाहनों को जला दिया गया और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना पूर्व सांसद रिजवान जहीर और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच हुई है। पुलिस ने रिजवान जहीर समेत दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने साझा बयान जारी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में 26 अप्रैल को मतदान के बाद देर रात तुलसीपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसा हुई और आगजनी के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीकला गांव में मतदान के बाद रिजवान जहीर और दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विदित हो कि पूर्व सांसद की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुमा रिजवान जिला पंचायत क्षेत्र नवानगर से बसपा समर्थित उम्मीवार हैं।
इसी क्षेत्र से दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। दिन भर शांतिपूर्ण मतदान के बाद बेलीकला गांव में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत और दीपांकर सिंह के भाई शुभांकर सिंह व उनके समर्थकों के बीच आमना-सामना हो गया। आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा।
देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत को भी चोटें आई। रिजवान जहीर के समर्थकों की बढ़ती संख्या देखते हुए दीपांकर सिंह व उनके समर्थक अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।
इसके बाद अपने अन्य समर्थकों के साथ पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौके पर पहुंचे। उत्तेजित समर्थकों ने दीपांकर सिंह के वाहनों में आग लगा दी और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और एसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रात में ही पुलिस ने टीमें बनाकर दबिश डालना शुरू किया। भारी संख्या में पुलिस बल ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर के तुलसीपुर स्थित आवास पर दबिश डालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रात में ही पुलिस ने दीपांकर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सांसद रिजवान जहीर व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह सहित दोनों पक्षों के 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने प्रशासन पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया है। जेबा का आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। पूर्व सांसद की बेटी ने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed