{"_id":"697649537c77218ba30f16b2","slug":"104-students-received-their-diploma-certificates-at-the-graduation-ceremony-balrampur-news-c-99-1-slko1018-141416-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दीक्षांत समारोह में 104 छात्रों को मिला डिप्लोमा का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दीक्षांत समारोह में 104 छात्रों को मिला डिप्लोमा का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
बलरामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महुआधनी में विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र ।-स्रोत: विभ
उतरौला। छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पालिटेक्निक महुआ धनी में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए। समारोह का संचालन शिक्षक अजय प्रताप सिंह व शादाब सिद्दीकी ने किया।
प्रधानाचार्य सनत कुमार पांडेय ने विद्यालय के शैक्षिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राजकीय पालिटेक्निक में दूर दराज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम में डिग्री हासिल की है। मुख्य अतिथि ने अपने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि चंद्रकांत जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पिछड़े क्षेत्रों में पालिटेक्निक की स्थापना करके युवाओं को तकनीक से जोड़ने का कार्य किया है। प्रधानाचार्य सनत कुमार पांडेय ने समारोह में छात्रों को कड़ी मेहनत से शिक्षण प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों के साथ अपने कॅरिअर को आगे बढ़ाने की सलाह दी।