फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 thousand rupees honorarium to sanitation recipients

Balrampur News: स्वच्छता ग्राहियों को मिले 10 हजार रुपये मानदेय

Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees honorarium to sanitation recipients
बलरामपुर। नियमितीकरण व 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर स्वच्छता ग्राहियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीपीआरओ के प्रतिनिधि को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर सितंबर माह में सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राही रामदेव मिश्र, सुनील कुमार, अनीस खां, मोहम्मद सलीम व प्रभाकर शुक्ला आदि ने बताया कि वे लोग वर्ष 2017 से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को साथ-सुथरा बनाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। गांवों को खुले में शौच मुक्त कर ओडीएफ घोषित कराने में स्वच्छता ग्राहियों का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बावजूद जिले में कार्यरत स्वच्छता ग्राहियों को डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। प्रात्सोहन राशि न मिलने से स्व्च्छता ग्राही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

हम लोग अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व में लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन भी कर चुके हैं, फिर भी अधिकारी समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं। मांगपत्र में स्वच्छता ग्राहियों को नियमित किए जाने व प्रोत्साहन राशि के बजाय 10 हजार रुपया प्रतिमाह मानेदय दिए जाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। इस अवसर पर परशुराम, उदयराज, राजकुमार, अलखराम मौर्य, स्वामी नाथ पाल, बाबूलाल, रामचंदर, सोम प्रकाश, इरशाद, कमलेश, रिंकी श्रीवास्तव व राधेश्याम सहित तमाम स्वच्छता ग्राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed