फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 crores will be spent on repairing 56 roads

Balrampur News: 56 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 10 करोड़

Mon, 20 Jan 2025 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
10 crores will be spent on repairing 56 roads
बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए 56 सड़कों की मरम्मत कराने का खाका तैयार किया गया है। सड़कों की मरम्मत पर नौ करोड़ 23 लाख 91 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 39 व गैसड़ी में 17 सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 11.50 लाख से मथुरा वीरपुर-गोपालपुर, 23 लाख से हरैया नारायनपुर कौवापुर मार्ग से पचपकड़ी, 19.50 लाख से भुसहर पुरई व फगुई संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने की तैयारी की गई है। 46 लाख रुपये से सुग्गानगर लहेरी व हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग से पदमचक्की तक, 11.50 लाख से सिकटिहवा, 17.50 लाख से टेंगनवार, 11.50 लाख रुपये से खवासपुर, 11.50 लाख से मूड़ाडीह, 29 लाख रुपये से फकीरनडीह तथा 14 लाख से मथुराडीह सड़क की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

अंधरपुरवा, मानीचौक, राम दयालडीह, कल्पडीह व आनंदपुरवा जाने वाली सड़कों की मरम्मत 39 लाख रुपये से कराई जाएगी। 29 लाख से महराजगंज से महादेव गोंसाई लहेरी, 18 लाख से चौधरीडीह से पूरनपुर, 29 लाख रुपये से ललिया मथुरा से बनघुसरी तथा 52 लाख से इटहिया छोटकी, कौवापुर से तिवारीडीह तक की सड़क की मरम्मत होगी। शिवपुरा मार्ग से देवपुरा बालापुर, उदईपुर, जुमईडीह व टेढ़वा तक की सड़क मरम्मत पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह से गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 17 सड़कों की मरम्मत कराने का खाका तैयार किया गया है। क्षेत्रवासी मनोज, दिनेश, नंदकुमार पांडेय व इरशाद आलम आदि ने कहा कि सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed