फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yuva Mandal can play an important role in taking advantage of schemes to the characters: DM

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं युवा मंडल: डीएम

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Yuva Mandal can play an important role in taking advantage of schemes to the characters: DM
कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन में मौजूद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में जिला युवा सम्मेलन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरृि प्रताप शाही ने युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिहाज से जरूरी बातें बताई। साथ ही सरकारी योजनाओं का गांव-गांव प्रचार प्रसार भी इन युवाओं के माध्यम से कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएम श्री शाही ने कहा कि हर युवा मंडल सरकार की योजनाओं से जुड़ें और उसकी जानकारी में रुचि लें। स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, किसान सम्मान योजना, आवास योजना, कृषि विभाग की योजनाएं, मनरेगा, श्रम योगी मानधन योजना, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कौशल विकास व रोजगार से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो जाए तो निश्चित तौर पर समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को फायदा होगा। इसकी जानकारी पात्रों तक पहुंचाने और उसका लाभ दिलवाने में बड़ी भूमिका युवाओं की हो सकती है। उन्होंने कहा कि युवा मंडलों में कौशल विकास भी जरूरी है। युवा समन्वयक को इसके लिए कौशल विकास मिशन से जुड़े विभागों से सम्पर्क कर लेने को कहा। खेलकूद, युवा कल्याण विभाग, आईटीआई, डूडा विभाग से समन्वय स्थापित कर युवाओं को बेहतर दिशा दिखाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि धरातल पर सरकार की योजनाओं की क्या स्थिति है, इसको भी देखने में इन युवा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। अंत में 41 गांव से गुजरने वाली गंगा यात्रा कार्यक्रम में युवा मंडलों को अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने का आवाह्न किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भी दी जानकारी : बलिया। सम्मेलन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्वरोजगार की संभावनाओं में युवाओं की अहम भूमिका पर चर्चा की। अपनी विभागीय योजनाओं को बताया और उसका लाभ लेकर अपने परिवार व गांव में रहकर रोजगार सृजन करने की जरूरत पर बल दिया। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि हर गांव में बने युवक मंगल दल को खेलकूद का सामान देकर युवाओं के बौद्धिक विकास का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक शुभम जैन, राजकुमार पांडेय, फुलबदन सिंह, रणजीत सिंह, पवन पांडेय, राजीव यादव, अभिषेक राय आदि रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed