फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yuk dies due to electrocution in immersion procession

विसर्जन जुलूस में करेंट लगने से युक की मौत

Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Yuk dies due to electrocution in immersion procession
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहा गांव समीप सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के जुलूस में बिजली के तार की चपेट में आकर करंट से झुलसे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोठहुली गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस शंकरपुर से होकर हनुमानगंज बारहद्वारी कटहल नाला जा रहा था। बजहां चट्टी से कुछ आगे बिजली के तार की चपेट में ऊपर साउंड सिस्टम को आपरेट करने बैठा डीजे चलाने वाला युवक मनीष पासवान (21) पुत्र उपेंद्र पासवान निवासी बघाव थाना सहतवार आ गया। हाथ बिजली के तार छूने से करंट लगा और मनीष पिकअप से नीचे गिर पड़ा। एसएचओ ने घायल मनीष को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में कुछ देर के इलाज के बाद मनीष की मौत हो गई। इंस्पेक्टर मंटू राम ने बताया कि मना करने के बावजूद पूजा कमेटी द्वारा लापरवाही बरतते हुए डीजे लगाकर जुलूस निकाला गया। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed