फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth who went in search of work goes missing, complaint filed against three people

Ballia News: काम की तलाश में गया युवक लापता, तीन लोगों के खिलाफ शिकायत

Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth who went in search of work goes missing, complaint filed against three people
बांसडीह। रोजगार की तलाश में निकला केवरा ग्राम सभा निवासी राजू पटेल लापता हो गया। पीड़ित की पत्नी मीनू देवी ने अपने ही गांव के तीन युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पति की बरामदगी के लिए वह बच्चों के साथ थाने का चक्कर लगा रही।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा ग्रामसभा निवासी मीनू देवी ने बताया कि अपने पति राजू पटेल और बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती थीं। नवंबर में पति अपने गांव केवरा आए थे। पीड़िता के अनुसार जनवरी में गांव के ही तीन लोग काम दिलाने का झांसा देकर पति को अपने साथ पुणे (महाराष्ट्र) ले गए। वहां पहुंचने के एक सप्ताह बाद पति ने फोन पर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ काम कर रहे हैं। 18 अप्रैल को अंतिम बार उनकी बात मां से हुई थी, जिसमें उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन

मामला तब संदिग्ध हुआ जब राजू पटेल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। इसी बीच साथ गए तीनों युवक पुणे से गांव वापस लौट आए, लेकिन मीनू देवी के पति घर नहीं पहुंचे। पीड़िता ने उन युवकों से पूछताछ की, तो वे विरोधाभासी बातें करने लगे। युवकों का कहना है कि वह उनके आने से पहले ही वहां से निकल चुके थे। वह इस बार में कुछ नहीं जानते। उन्होंने बांसडीह पुलिस को लिखित तहरीर दी है और अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। साथ गए युवकों से पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed