फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth was found dead, murder case registered

मृत मिला था युवक, हत्या का केस दर्ज

Sun, 28 Nov 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Youth was found dead, murder case registered
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में बृहस्पतिवार को शेर-बलीपुर मार्ग स्थित गड्ढे में मृत मिले युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ आ गया गया है। पहले मृतक की दम घुटने से मौत की पुष्टी हुई। अब पुलिस ने मृतक के घरवालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात पुलिस ने मामले में मृतक के पिता बालेश्वर पांडेय की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। गत बृहस्पतिवार को बलीपुर शेर मार्ग स्थित गड्ढे में युवक दीपक पांडेय का शव मिला था। इसे दुर्घटना बताया गया था। मानसिक हालत ठीक नहीं बताते हुए पुलिस ने भी मामले को निस्तारित समझ लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने गहनता से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजनों से एसपी राजकरन नय्यर ने सीओ बांसडीह के साथ मृतक के गांव में पूछताछ की। पुलिस ने घटना को लेकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी मंटू राम ने बताया कि मामले में मृतक के घरवालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed