फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth running for health in Freedom Run

फ्रीडम रन में सेहत के लिए दौड़ युवा

Fri, 13 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth running for health in Freedom Run
पूर क्षेत्र के लखनापार चट्टी पर आयोजित फ्रीडम फार रन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कार? - फोटो : BALLIA
दुबहर/पूर। स्वत्रंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन करवाया गया। जनपद में प्रशासन के सहयोग से जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में फ्रीडम रन और स्वच्छता संगोष्ठी मंगल पांडेय स्मारक परिसर में हुई। शुरुआत मंगल पांडेय की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित व माल्यार्पण करके हुआ।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों और युवा मंडलों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि स्वच्छता जीवन का मूल आधार है। देश को आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसकी बदौलत हमें आजाद भारत प्राप्त हुआ। नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय ने कहा कि हम उस जनपद के निवासी हैं जहां के लाल मंगल पांडेय ने 1857 की क्रांति में सबसे पहले गोली चलाकर आजादी की निर्णायक लड़ाई शुरू की थी। जनपद के 75 गांवों में फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। चार सितंबर को देश के 75 जिलों में जनपद स्तरीय फ्रीडम रन का आयोजन होगा। इसमें से बलिया एक है। श्रीवर्धन पाठक, राहुल यादव, गुप्तेश्वर प्रजापति, संजय गिरी, विकास राव, जंग बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर चौबे, अभिषेक पंडित, करण पासवान रहे। पूर संवाददाता ने बताया कि श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय से लखनापार चट्टी तक फ्रीडम रन का आयोजन किया। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने किया। मनीष कुमार, विशाल भारती, सुधीर कुमार, सत्य प्रकाश आदि स्वयंसेवियों ने फ्रीडम रन में भाग लिया। सभी को फिट रहने का संदेश दिया। हरेंद्र चौधरी, सतेंद्र तिवारी, मनु चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed