फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth killed, two injured in motorcycle collision

Ballia News: मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 01 Feb 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured in motorcycle collision
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर शनिवार को तिरनई चट्टी के पास हुए सड़क हादसे में आदर्श (24) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि तिरनई ग्राम निवासी ऋषिकेश का पुत्र आदर्श अपने साथी रजनीकांत (28) के साथ बाइक से गेहूं पिसाने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में आदर्श, रजनीकांत और दूसरी बाइक का सवार अब्दुल्ला निवासी देवरिया घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रजनीकांत और अब्दुल्ला का इलाज जारी है। मृतक नगरा में संविदा पर विद्युत मीटर रीडर के रूप में कार्यरत था। आदर्श 6 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed