{"_id":"63bbf70f03865e03ce712875","slug":"youth-killed-in-pickup-and-bike-collision-in-ballia-his-fellow-seriously-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत , साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत , साथी गंभीर रूप से घायल
Mon, 09 Jan 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:44 PM IST
सार
बलिया जिले के महराजपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चाले रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बलिया जिले के महराजपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चाले रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कमतैला निवासी अंकित मौर्या (20) पुत्र धर्मेंद्र मौर्या अपने साथी महाराजपुर निवासी राजीव चौहान उर्फ सिंटू (15) पुत्र रामप्रताप चौहान के साथ बाइक सिंगही जा रहे थे। महराजपुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे अंकित मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक डेहरी निवासी उमाशंकर राजभर को हिरासत में लिया। युवक की मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। चचेरे भाई अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।