फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth hangs his life due to financial constraints

आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 24 Mar 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Youth hangs his life due to financial constraints
गड़वार। कस्बा निवासी युवक ने आर्थिक परेशानी के कारण मंगलवार की रात रस्सी के फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शंभू सिंह (45) पुत्र गोरख सिंह मंगलवार की रात अपने कमरे में सोए थे। आधी रात बीतने पर साथ सो रही पत्नी से शंभू ने कहा कि शौच के लिए जा रहे हैं। काफी समय गुजरने के बाद जब वह नहीं लौटे तो पत्नी ने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो सामने का दृश्य देखकर चीख पड़ी। शंभू बरामदे में लगी बल्ली पर रस्सी के सहारे लटक रहे थे। पत्नी के रोने की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग जग गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों की माने तो शंभू आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहते थे, जिससे वे डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। इसी में उनकी बड़ी बेटी का विवाह नवंबर माह में होने वाला था। परिवार के भरण पोषण के लिए वह प्राइवेट वाहन चलाने का कार्य करता था। मृतक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed