फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth escapes after giving police slip officers left stunned upon checking his record in Ballia

UP News: पुलिस को चकमा देकर भागा युवक, रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिसकर्मियों के उड़ गए होश, जानें- पूरा मामला

Sat, 27 Jun 2026 12:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 12:18 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में उत्पात मचाने पर पड़ोसियों की शिकायत पर पीआरबी ने युवक को पकड़कर थाने को सौंप दिया। वहां पुलिसकर्मियों को चकमा देकर युवक थाने से भाग गया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह 25 हजार रुपये का इनामी है। 

विज्ञापन
Youth escapes after giving police slip officers left stunned upon checking his record in Ballia
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शुक्रवार की शाम शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक को ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पीआरबी पुलिस ने पकड़कर सुखपुरा थाने को सुपुर्द कर दिया। उस समय पुलिसकर्मी मोहर्रम के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थे। इसी दौरान युवक थाना परिसर के पीछे के रास्ते से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पुलिस ने उसकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो सभी के होश उड़ गए। 

विज्ञापन


फरार युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई। उसके खिलाफ सदर कोतवाली समेत जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, जानलेवा हमला सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह सदर कोतवाली पुलिस का 25 हजार रुपये का इनामिया भी है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; घर से निकलते ही हादसा: बिजली के तार की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से इनामिया बदमाश के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गोपनीय रखते हुए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन देर शाम तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे।

हालांकि, इस संबंध में सुखपुरा थाना प्रभारी रत्नेश दुबे का कहना है कि पीआरवी द्वारा लाया गया युवक अत्यधिक शराब के नशे में था। पूछताछ के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed