{"_id":"6afa05fe138c1291be0155f9","slug":"preparations-complete-self-enumeration-begins-today-with-6930-enumerators-and-1166-supervisors-taking-charge-ballia-news-c-190-1-bal1001-177225-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तैयारी पूरी, आज से शुरू होगी स्वगणना, 6930 प्रगणक और 1166 सुपरवाइजर संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तैयारी पूरी, आज से शुरू होगी स्वगणना, 6930 प्रगणक और 1166 सुपरवाइजर संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
बलिया। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारियां जुटाएंगे। जिले में इस महत्वपूर्ण अभियान को संपन्न कराने के लिए 6930 प्रगणकों और 1166 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। खास बात यह है कि नागरिकों को घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।
जनगणना के दूसरे चरण में मकानों की स्थिति, परिवारों की संख्या और आवासीय सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भवन स्वामी निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने मकान और परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। प्रश्नावली भरकर सबमिट करने के बाद एक स्वगणना आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान वे परिवारों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। जिन परिवारों ने स्वगणना नहीं की होगी, उनसे भी प्रगणक निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्राप्त करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन विवरण भरा होगा, उन्हें प्रगणक के घर पहुंचने पर अपनी स्वगणना आईडी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर और मकान की लोकेशन होगी जरूरी
स्वगणना के लिए पोर्टल पर सबसे पहले राज्य और भाषा का चयन करना होगा। भाषा की पुष्टि के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यदि किसी व्यक्ति ने जनगणना के प्रथम चरण में स्वगणना की है तो लोकेशन दोबारा दर्ज करने से बचने के लिए उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। अन्यथा नया मोबाइल नंबर दर्ज कर जनपद, तहसील और गांव का चयन करना होगा। इसके बाद नक्शे पर जूम करके अपने मकान की सही लोकेशन निर्धारित करनी होगी। लोकेशन की पुष्टि करने के बाद 40 प्रश्नों वाली प्रश्नावली भरकर सबमिट करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होते ही स्वगणना आईडी प्राप्त होगी।
तय समय में पूरा कराया जाएगा अभियान
एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना और दिसंबर से प्रस्तावित घर-घर गणना की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जनगणना के इस चरण में डिजिटल माध्यम से सूचनाएं एकत्र की जाएंगी, जिससे पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।