{"_id":"6afa0317c84fd1cbdc037f77","slug":"fir-registered-over-allegations-of-posting-obscene-content-about-an-mla-and-women-using-a-fake-facebook-id-ballia-news-c-190-1-ana1001-177240-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फर्जी फेसबुक आईडी से विधायक और महिलाओं की अश्लील पोस्ट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फर्जी फेसबुक आईडी से विधायक और महिलाओं की अश्लील पोस्ट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विधायक केतकी सिंह, गांव की महिलाओं और अन्य लोगों के खिलाफ अश्लील एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। लोगों की तस्वीरों का दुरुपयोग कर अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज वाली सामग्री साझा किए जाने से क्षेत्र में नाराजगी है। बड़ागांव के प्रशासक (पूर्व प्रधान )संजय राजभर की शिकायत पर मनियर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय राजभर ने लिखित शिकायत में बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के जसवां गांव निवासी आशीष गोंड फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। आरोप है कि चार-पांच दिन पहले विधायक केतकी सिंह के संबंध में भी अभद्र पोस्ट की गई थी।साथ ही गांव की महिलाओं और अन्य लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर अश्लील सामग्री साझा की गई। साथ ही अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज वाली पोस्ट भी की गईं। इससे संबंधित लोगों को सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शादी के बाद अनबन को लेकर भी सामने आई चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी की शादी कुछ दिन पहले बड़ागांव में हुई थी। पति-पत्नी के बीच अनबन के बाद रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चल सका। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद गांव के एक व्यक्ति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की जाने लगी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन
प्रशासक (पूर्व प्रधान ) संजय राजभर की शिकायत पर आशीष गोंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-अजय कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी