{"_id":"6418a139987c0610f9083c74","slug":"youth-drowned-in-ganga-while-taking-bath-police-called-ndrf-team-ballia-news-c-20-1-112943-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, पुलिस ने बुलाई एनडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, पुलिस ने बुलाई एनडीआरएफ की टीम
Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी विक्रम साहनी (35) पुत्र राजकिशोर साहनी रविवार की दोपहर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।
शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी विक्रम साहनी अपने पिता राजकिशोर साहनी का खाना लेकर गंगा के तीर पर परवल के खेत में गए थे। जहां कुछ देर बाद वह अपने पिता से बिना बताए शिवरामपुर गंगा घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय उसका पैर खाई में पड़ गया। इसके चलते वह डूब गया।
शाम को उसके पिता जब घर आए तो परिवारीजनों से विक्रम के बारे में पूछताछ की तो घरवालों ने बताया कि वह तो अभी घर आया ही नहीं। उसके पिता गंगा पर गए तो उसके कपड़े आदि देखकर गंगा में डूबने की आशंका व्यक्त की और बिचला घाट पुलिस चौकी को इसकी सूचना देते हुए अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं अतापता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर पहुंचे और विक्रम को खोजने की कोशिश की और पुलिस से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है लेकिन देर शाम तक गंगा घाट पर विक्रम को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम अभी तक नहीं पहुंची थी।