{"_id":"62e032aef38ed3183642b0e4","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-ballia-news-vns666080110","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की जद में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की जद में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
--खेतों में तार लगा प्रभावित किया गया था करंट
संवाद न्यूज एजेंसी
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के खमीरपुर डीह गांव में जंगली पशुओं से बचाव के लिए मक्के के खेत के चारों तरफ नंगा तार लगाकर उसमें करंट प्रभावित कर दिया गया था। मंगलवार को शौच के लिए गया किशोर खेत के नजदीक जाते ही तार स्पर्श हो जाने से करंट के चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनुसार खमीरपुर डीह निवासी कुलदीप यादव (15) पुत्र सुभाष चंद्र यादव सुबह शौच के लिए घर से निकलकर खेतों की तरफ गया था। करंट की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसी गांव के निवासी खुशहाल यादव ने अपनी खेतों में मक्का की खेती की है। जानवरों से सुरक्षा के लिए खेतों के चारों तरफ तार से घेरा हुआ था। उसमें विद्युत करंट प्रभावित कर दिया था। कुलदीप उसी खेत में शौच को पहुंचा और तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जैसे ही यह खबर ग्रामवासियों सहित कुलदीप के परिजनों को पता चली गांव में हाहाकार मच गया। कुलदीप के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्यवाही में जुट गई है। कुलदीप की मौत से पिता सुभाष यादव पूरी तरह टूट चुके हैं। पांच बहनों के बाद कुलदीप का जन्म हुआ था। एसओ निहार नंदन ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर दी गई है। खेत स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
करंट की जद में आने से युवक की मौत
गड़वार। बलिया-गड़वार मार्ग स्थित फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव से सटे मैरिज हाल के समीप करंट की चपेट में आने से कोरियर वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मचा है। गड़वार थाना के दामोदरपुर निवासी विनय कुमार पांडेय (35) कंटेनर चलाते थे। सोमवार की शाम को कंटेनर गड़वार पेट्रोल पंप पर खड़ी कर अपने गांव चले गए। मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप से कंटेनर लेकर बलिया की तरफ जा रहे थे। अभी मिड्ढा गांव के समीप वाहन पहुंचा ही था कि मार्ग के किनारे से गुजर रहे एचटी लाइन के तार से वाहन सट गया। इससे पूरे कंटेनर में करंट आ गया। मौके पर ही विनय की मौत हो गई।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फेफना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।