फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies due to bike collision, one serious

Ballia News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 12 Mar 2024 09:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike collision, one serious
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर बेल्थरा बाजार चट्टी के समीप रविवार की देर शाम कहीं जा रहे युवक की बाइक से टक्कर में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। एक युवक की नाजुक स्थिति देख रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेल्थरा बाजार निवासी रमेश (30) पुत्र सुबास भारती पैदल ही कहीं जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक ने पीछे से रमेश को टक्कर मार दी। इससे रमेश सड़क पर दूर जा गिरे। इससे रमेश की घटना स्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार बिट्टू राजभर (22) निवासी करनी और प्रवीण नारायण (23) निवासी तेलमा जमालुद्दीनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बिट्टू की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच रमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed