फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after falling into a well.

Ballia News: कुएं में गिरने से युवक की मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into a well.
बैरिया। क्षेत्र के मधुबनी गांव में महंत बाबा के मठिया के समीप स्थित एक जर्जर कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से 42 वर्षीय युवक सत्यनारायण गोड़ की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शनिवार को पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान मधुबनी निवासी सत्यनारायण गोड़ (42) के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी रेनू देवी और छह बच्चे हैं। सत्यनारायण ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

पत्नी रेनू देवी ने बताया कि शुक्रवार रात गर्मी के कारण उनके पति घर के पास स्थित जर्जर कुएं के किनारे बैठे थे। आशंका है कि झपकी आने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे कुएं में गिर गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराता देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई। मौके पर मृतक के कुछ कपड़े भी पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, परिजनों ने इसे दुर्घटना बताया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed