{"_id":"613f7c5f8ebc3e1ef054e837","slug":"youth-dies-after-consuming-toxic-substances-wife-throws-dead-body-in-the-field-ballia-news-vns611382575","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पत्नी ने शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पत्नी ने शव खेत में फेंका
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही निवासी अधेड़ की विषाक्त पदार्थ खाने से शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने उसके शव को सपहां के पास एक मक्के के खेत में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है और पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
थाना क्षेत्र के रामपुर टिटीही निवासी सहदेव वर्मा (45) ने घरेलू कलह के कारण रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी पत्नी उसे तीखमपुर स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने शव को वाहन से घर लेकर आते समय सपहां (जनाड़ी) के पास मक्के के खेत में फेंक दिया गया। सहदेव वर्मा की पत्नी का मायका घोड़हरा हैं। उसका पति से अनबन चल रही थी।
रविवार की शाम ग्रामीणों ने खेत में शव फेंकते हुए देखा था। दुबहर पुलिस को सूचना मिली कि जनाड़ी के पास मक्के के खेत में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे रामपुर टीटीही के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना राम ने बताया कि यह हमारे गांव के सहदेव वर्मा का शव है। दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि मक्के के खेत में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आई। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।