{"_id":"688902a123ad87b3ff039b79","slug":"youth-danced-to-the-tune-of-dj-in-the-procession-cheers-echoed-ballia-news-c-190-1-bal1001-145110-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जुलूस में डीजे की धुन पर थिरके युवा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जुलूस में डीजे की धुन पर थिरके युवा, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
रेवती/नगरा। नागपंचमी के दिन रेवती और नगरा में महावीर झंडा जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने शस्त्र कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे भी लगते रहे।
रेवती नगर का महावीर झंडा जुलूस मंगलवार अपराह्न उत्तर टोला स्थिथ प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित अखाड़ा नंबर एक की अगुवाई में निकला। वार्ड 10 स्थित हनुमान मंदिर पर अखाड़ेदार राजा चौधरी की उपस्थिति में बलराम चौधरी के पूजन अर्चन के बाद लोग जुलूस के शक्ल में नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। उसके बाद अखाड़ा नंबर दो बजरंग दल सेवा समिति के अखाड़ेदार घूरा राजभर के नेतृत्व में, अखाड़ा नंबर तीन बस स्टैंड हनुमान मंदिर के अखाड़ेदार भोला ओझा तथा अखाड़ा नंबर चार के अखाड़ेदार कौशल तुरहा के नेतृत्व में लोग डीजे पर थिरकते हुए अपने क्रम में आकर लग गए। जुलूस बीज गोदाम, उत्तर टोला दुर्गा मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, उत्तर टोला पुल, डाकघर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान, महादेव स्थान, मौनी बाबा हनुमान मंदिर, पावर हाउस, बस स्टैंड, थाना होते हुए बाजार पहुंचा। अखाड़ों की आकर्षक झांकियां, युवाओं के कौशल और घोड़े, ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। बांसडीह विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस नेता पुनीत पाठक विभिन्न अखाड़ों पर पहुंचे। जुलूस में कनक पाण्डेय, मांडलू सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं, नगरा में महावीरी झंडा जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकला। जुलूस पुराने दुर्गा मंदिर, सिकन्दरपुर मार्ग के शनीचरैया माता मंदिर से निकलकर कस्बा व बाजार के मुख्य मार्गों पर होते हुए काली मंदिर स्थान पर रात को संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाते रहे। युवाओं ने कई करतब दिखाए। खेलों का घंटों प्रदर्शन किया। जुलूस में मुख्य रूप से उमाशंकर राम, राजीव सिंह चंदेल, निर्भय प्रकाश, जयनाथ दास, रवि गोंड, मुन्ना गणपति, विशाल मध्येशिशिया, अमरेंद्र सोनी आदि रहे।