फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth attacked over cricket dispute

Ballia News: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक पर हमला

Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked over cricket dispute
बांसडीहरोड। जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत परसपुर गांव में शुक्रवार की शाम खेल के मैदान में खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दबंगों ने अभिमन्यु साहनी पर जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। परसपुर निवासी अभिमन्यु साहनी शुक्रवार शाम को गांव के ही खेल मैदान में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक इसी दौरान पड़ोसी गांव सलेमपुर के दो युवक वहां पहुंचे और खेल में बाधा डालने लगे। आरोपियों ने जबरन बैट छीनने का प्रयास किया। जब अभिमन्यु ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने क्रिकेट स्टंप से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल अभिमन्यु को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल के चाचा श्रीराम मंडेला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed