{"_id":"5eeb8f878ebc3e42f20fc122","slug":"youth-and-woman-died-due-to-electrocution-ballia-news-vns530882694","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से युवक व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से युवक व महिला की मौत
विज्ञापन
बलिया। जिले के लालगंज और नरही क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।
लालगंज क्षेत्र के दोकटी गांव में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक अचेत हो गया। आनन फानन में गांव के लोग उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोकटी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह (19) पुत्र संजय सिंह सुबह करीब आठ बजे अपनी भैंस धो रहा था। अचानक भैंस भाग गई जिसे पकड़ने के लिए वह दौड़ा तो टूट कर गिरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह तार से छुड़ाकर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगल-बगल के लोग बताते हैं कि बिजली का तार बुधवार की शाम से ही टूटा हुआ था जिसकी सूचना बिजली विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराई गई थी। इसके चलते पूरी रात बिजली नहीं रही। लेकिन गुरुवार की सुबह बिना तार जोड़े ही सप्लाई दे दी गई इस लापरवाही से युवक की मौत हो गई।
नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी रामदहीन यादव की पत्नी देवंती देवी (55) की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि देवंती सुबह घर पर टेबुल फैन का प्लग बोर्ड से निकाल रही थी कि अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।