{"_id":"6afa04198d8d512c130d8d05","slug":"young-woman-arrested-for-blackmailing-and-pressuring-a-police-sub-inspector-into-marriage-in-a-case-involving-his-suicide-ballia-news-c-190-1-ana1001-177236-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की आत्महत्या का मामला : ब्लैकमेलिंग और शादी का दबाव बनाने के आरोप में युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की आत्महत्या का मामला : ब्लैकमेलिंग और शादी का दबाव बनाने के आरोप में युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मृतक एसआई संदीप प्रजापति। फाइल फोटो, परिजन
चितबड़ागांव (बलिया)। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उप निरीक्षक संदीप प्रजापति की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में रोली गोंड (26) को गिरफ्तार कर लिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रोली को रविवार सुबह चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बगीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उप निरीक्षक और युवती के बीच संबंध होने तथा कथित ब्लैकमेलिंग और शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर रोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
संतकबीरनगर जिले के थाना धनधटा बरांव गांव निवासी संदीप कुमार 23 वर्ष दरोगा 2023 बैच के थे। पहली तैनाती बलिया सदर कोतवाली में हुई थी। इसी दौरान एक मामले के सिलसिले में उनकी मुलाकात रोली से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि युवती ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में वीडियो व ऑडियो कॉल के रिकॉर्ड के जरिये उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। शिकायत के अनुसार, युवती संदीप पर शादी करने का दबाव बनाती थी और बात नहीं मानने पर शोषण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देती थी।
बताया जाता है कि वह कई बार संदीप से बातचीत करने के लिए थाने भी पहुंच जाती थी।
संदीप की पत्नी ने चितबड़ागांव थाने में लिखित शिकायत देकर रोली पर पति को लगातार परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें गठित की थीं। रविवार को थानाध्यक्ष लालमणि सरोज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
छह माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया : पत्नी रागिनी अपने छोटे बच्चे के साथ बलिया पहुंची हैं। उनके साथ संदीप की मां कलावती देवी भी थीं। रागिनी ने बताया कि उनका छह माह का मासूम बेटा है।
जिस उम्र में बच्चे को पिता की गोद और दुलार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के मुताबिक, संदीप के पिता रामहर्ष प्रजापति का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक संदीप के कंधों पर थी। स्वभाव का मिलनसार व व्यावहारिक थे।
बड़े भाई अनूप प्रजापति और दो बहनों ममता व अनीता के बीच संदीप परिवार का सहारा बने हुए थे। वर्ष 2024 में उनकी शादी हुई थी। पिछले महीने ही वह अपने गांव गए थे और वहां मकान निर्माण का काम भी शुरू कराया था।
परिवार को उम्मीद थी कि नौकरी और मेहनत से वह घर की स्थिति बेहतर बनाएंगे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सारे सपने तोड़ दिए। मां की आंखों के सामने जवान बेटे का शव और पत्नी की गोद में मासूम बच्चे को देखकर हर कोई भावुक हो उठा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।