फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man in Ballia insisted on living with girlfriend his body was found hanging from tree next day

बलिया: प्रेमिका के साथ रहने की जिद कर रहा था युवक, अगले दिन पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 14 Oct 2026 07:19 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: किशन चौबे Updated Wed, 14 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

बलिया के रतसर क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटकता मिला। मंगलवार को युवती के परिजनों की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और युवती अपने घर चली गई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Young man in Ballia insisted on living with girlfriend his body was found hanging from tree next day
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव की अनुसूचित बस्ती के दक्षिण स्थित बगीचे में बुधवार सुबह ई-रिक्शा चालक अभिषेक उर्फ गोलू (21) का शव पेड़ से लटकता मिला। रस्सी युवक के गले और दोनों हाथों में लिपटी थी। बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती के साथ रहने को लेकर हुआ था विवाद
अमडरिया गांव निवासी अभिषेक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, अभिषेक मंगलवार रात घर में सोया था। वह सुबह कब घर से निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की मां आशा देवी और छोटे भाई हंस कुमार ने बताया कि अभिषेक का एक युवती से प्रेम संबंध था। परिजनों के अनुसार, युवती कुछ दिनों से अभिषेक के साथ उसके घर पर रह रही थी। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई थी।

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक युवती के साथ रहने की जिद कर रहा था। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। शव के गले और दोनों हाथों में रस्सी लिपटी मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed