{"_id":"6acf8e7f285768df2900212b","slug":"in-ballia-82-couples-tied-the-knot-the-district-magistrate-showered-flowers-upon-them-and-blessed-them-with-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: 82 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डीएम ने पुष्पवर्षा कर दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: 82 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डीएम ने पुष्पवर्षा कर दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद
Wed, 14 Oct 2026 07:49 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: किशन चौबे
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:49 PM IST
सार
बलिया के बेल्थरारोड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें सीयर के 38 और नगरा के 44 जोड़े शामिल रहे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवदंपतियों पर पुष्प अर्पित कर सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं और विवाह प्रमाणपत्र व आम के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
बलिया, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र स्थित सनशाइन मैरिज हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें विकासखंड सीयर के 38 और नगरा के 44 जोड़े शामिल रहे। वैवाहिक रस्मों के बीच नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कराया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र और आम के पौधे भी वितरित किए गए। समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी ने भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन
पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। वर-वधू और उनके परिजनों में विवाह को लेकर खुशी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाया है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनकर संवारें अपना भविष्य
जिलाधिकारी ने नवदंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता सहित निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने नवदंपतियों से सकारात्मक सोच के साथ नए जीवन की शुरुआत करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करने की अपील की। कहा कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें और समाज व प्रदेश के विकास में योगदान दें।
Trending Videos
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
डीएम ने लोगों से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी जरूरतमंदों को लाभान्वित करने की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति संबंधित विभागों में आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश को विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
मुस्लिम जोड़े का निकाह भी हुआ
सामूहिक विवाह समारोह में एक मुस्लिम जोड़ा भी विवाह बंधन में बंधा। मौलाना ने मुस्लिम जोड़े का निकाह पढ़ाया। इसके बाद योजना के तहत मिलने वाली सामग्री नवदंपति को प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने नवदंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, वर-वधू के परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।