फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young Man drowned in Ganga during Mundan ceremony in ballia

Ballia News: मंगल गीत के बीच हो रहा था मुंडन संस्कार, नहाते समय नदी में डूबे बच्चे के चाचा; मची चीत्कार

Mon, 22 Apr 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

बलिया जिले में सोमवार को मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे के चाचा नहाने के लिए नदी में उतरे थे। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चले गए। इस दौरान जहां महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहां चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन
Young Man drowned in Ganga during Mundan ceremony in ballia
मृतक गोलू पासवान की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के चैनछपरा गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के दौरान लड़के के चाचा स्नान करते समय नदी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से युवक की लताश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी अर्जुन पासवान के पुत्र का मुंडन संस्कार करने के लिए सोमवार की सुबह परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण चैनछपरा गंगा घाट पर पहुंचे थे। मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय अर्जुन का छोटा भाई गोलू पासवान (24) पुत्र लल्लन पासवान गंगा नदी में स्नान करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने से सफल नहीं हो सके। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाएं जहां मंगल गीत गा रही थीं, वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि मल्लाहों व अन्य तैराकों की मदद से खोजबीन चल रही है, अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed