फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man dies under suspicious circumstances while visiting his brother-in-law's house in Gopalpur village

Ballia News: गोपालपुर गांव में साढ़ू के यहां गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances while visiting his brother-in-law's house in Gopalpur village
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि संवरा पंडितपुरा निवासी राजा का पुत्र पिंटू मुसहर करीब दो माह से अपने साढ़ू सोनू के यहां गोपालपुर गांव में चंद्रशेखर आजाद पार्क के समीप परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे पुत्र हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक अचानक हुई मौत से सभी सदमे में हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क के किनारे कुछ लोग काफी समय से अवैध रूप से रह रहे हैं। आरोप है कि शराब पीने के बाद उनके बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती है। कोतवाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed