फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young girl dies after coming into contact with live electric pole

Ballia News: बिजली के खंभे में उतरे करंट से मासूम बच्ची की मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young girl dies after coming into contact with live electric pole
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट से कुमारी रोशनी (4) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही के कारण मासूम की मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी मिथिलेश साह की चार वर्षीय पुत्री रोशनी घर के पास गली में खेल रही थी। वहीं पर लगे लोहे के बिजली के खंभे से सट गई, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज को लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत दोकटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

मामले की जांच पश्चात लापरवाही पर होगी कार्रवाई : अधीक्षण अभियंता ई. वीके जायसवाल ने बताया कि थाना दोकटी क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में बच्ची की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए विद्युत वितरण खंड बैरिया को जांच के लिए नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed