फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   X-ray machine installed at a cost of 40 lakhs, not even a single X-ray in eight months

Ballia News: 40 लाख की लागत से लगी एक्स-रे मशीन, आठ माह में एक भी एक्सरे नहीं

Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine installed at a cost of 40 lakhs, not even a single X-ray in eight months
जयप्रकाश नगर। सिताबदियारा के दलजीत टोला स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुरली छपरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आठ माह पूर्व सांसद निधि से 40 लाख रुपये की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई। अब तक मशीन चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इन दोनों अस्पतालों पर करीब 40 हजार की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। इन अस्पताल पर आने वाले मरीजों को विवश होकर एक्स-रे के लिए निजी क्लिनिकों का रुख कर दस किलोमीटर से लेकर 30 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है। इससे न सिर्फ उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है, बल्कि इलाज में भी देरी हो रही है। क्षेत्र के अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, अजब नारायण सिंह, रविंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव, सुदामा यादव ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा की चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति ने बताया कि मरीजों के सुविधा के लिए प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाशनगर में एक्सरे मशीन तो लग गई, लेकिन आज तक संबंधित सामान व बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई है। मुरली छपरा में एक्सरे मशीन लग चुकी है, चालू भी हो गई थी, लेकिन विद्युत आपूर्ति नहीं होने से दोनों मशीनें बंद पड़ी हैं। उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। आश्वासन भी मिला है कि जल्द ही इनको चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed