फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrongful withdrawal of money, FIR

Ballia News: गलत तरीके से रुपये निकाले, प्राथमिकी

Tue, 10 Feb 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wrongful withdrawal of money, FIR
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी रिटायर्ड सेना के जवान के बैंक खाते से गलत तरीके से पैसा निकालने का मामला आया है। पुत्र दीपक पासवान की तहरीर पर पुलिस ने भाई जितेन्द्र, भाभी रन्जू देवी, जितेन्द्र के साले सुनील पासवान, बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि दीपक पासवान ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पिता मुन्ना लाल राम सेना में नौकरी करते थे। मां गिरिजा देवी की मौत 29 नवंबर 2024 को हो गई थी। पिता मुन्ना लाल की भी 21 फरवरी 2025 को मौत हो गई। पिता बैंकिंग एटीएम के माध्यम से भाई जितेन्द्र कुमार से कराते रहते थे। पिता की मौत के बाद भाई जितेन्द्र, भाभी रन्जू देवी, जितेन्द्र के साले सुनील पासवान निवासी हरपुर ने पिता के खाते का सारा पैसा हड़पने लिए बक्सा का ताला तोड़कर सारे कागजात चुरा लिए। उनके भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का संचालन करने लगे। तीन माह में 1,96,678 रुपये निकाल लिए। बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर की मिलीभगत से हेराफेरी की है। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed