फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrestlers showed tricks in Dangal

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दांवपेच

Thu, 21 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in Dangal
मनियर क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान के पास सरजू बाबा के अखाड़े पर शरद पूर्णिमा पर दंगल का आयोजन बुधवार की शाम किया गया। इसमें यूपी और बिहार के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय ने किया। दंगल में करीब एक दर्जन पहलवानों ने दम दिखाया। इसमें तीन कुश्ती फाइनल और शेष बराबरी पर रही। दंगल में केदार पहलवान योगेसरा ने आकाश सिंह द्वाबा, संजय पहलवान आसनवार ने पप्पू पहलवान बक्सर, आशीष तिवारी गंगापुर ने दीपक पटेल बड़कीबारी को पटखनी दी। वहीं, विनोद खटंगी ने छोटेलाल द्वाबा, जयप्रकाश रुपवार ने अंकित सिकिया, संजय खटंगी ने छोटेलाल द्वाबा, सनी सिंह स्टेडियम बलिया ने विनय खटंगी, जय प्रकाश रुपवार ने आकाश सिंह द्वाबा, राजेंद्र पिलूई ने अंकित सिकिया, विनय खटंगी ने अंकित मनियर की कुश्ती बराबर पर छूटी। रेफरी केदार पहलवान एवं उद्घोषक बाबा महंगुदास गाजीपुर, पारसनाथ तिवारी रहे। जबकि टाइम कीपर की भूमिका में वीरेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर राजेश लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन तिवारी, राजू तिवारी, मिथिलेश तिवारी, राज मंगल यादव सहित आदि लोगों का योगदान सराहनीय रहा। दंगल आयोजक और ब्रह्म बाबा के पुजारी धर्मेंद्र तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed