फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrestlers of Mau, Varanasi registered victory

मऊ, वाराणसी के पहलवानों ने दर्ज की जीत

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers of Mau, Varanasi registered victory
चितबड़ागांव। दशहरा पर मरचेंट्स इंटर कॉलेज परिसर में श्री जगदीश सिंह पहलवान मेमोरियल कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद एवं गैर जनपद से आए लगभग 60 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। अधिकतर पहलवानों की कुश्ती बराबर पर रही। मऊ एवं वाराणसी के पहलवानों ने जीत दर्ज की। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बलिया के अतिरिक्त गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। मऊ के प्रमोद ने गाजीपुर के मृत्युंजय पहलवान को चित किया। मोहम्दाबाद के सलमान ने बलिया के वीरेंद्र को हराया। वाराणसी के रामजन्म ने बलिया के छोटू को हराया। अजगरा निवासी रामजन्म काफी संघर्ष के बाद जीते। पुराने पहलवानों में सिद्धनाथ, मटरू, लोहा सिंह, फूलचंद, वसीम अहमद, लल्लन, रणजीत सिंह, तेज बहादुर सिंह, रविंद्र तिवारी, अवधेश, रामजी यादव व जवाहर सिंह को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रारंभ करवाई। इस दौरान रामचंद्र सिंह, विवेक सिंह और अध्यापक हीरानंद सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक प्रभुनाथ यादव रहे। संचालन पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed