फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work of procurement of Dauuli Pipa Bridge in the last round

खरीद-दरौली पीपा पुल का कार्य अंतिम दौर में

Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work of procurement of Dauuli Pipa Bridge in the last round
नावानगर तेजी से चल रहा है खरीद दरौली पीपा पुल का कार्य। - फोटो : BALLIA
नवानगर। घाघरा नदी पर खरीद-दरौली पीपा का पुल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस पीपा पुल के बन जाने से यूपी-बिहार व अन्य लोगों सहित व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे व्यापारियों व अन्य लोगों का पैसा तथा समय दोनों का फायदा होगा।
विज्ञापन

खरीद-दरौली के मध्य घाघरा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य जोर-शोर से चालू हो चुका है। अभी उत्तरी नाका पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। जबकि दक्षिणी नाका का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार राजनारायण ठाकुर ने बताया कि दो दिन के अंदर पीपा पुल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि दक्षिणी नाका की तरफ 51 पीपा जोड़कर पुल को तैयार कर दिया गया है। उत्तरी नाका बनकर तैयार है। बस कुछ पीपे जोड़ने बाकी हैं, जो कल शाम तक जुड़ जाएंगे। जबकि दक्षिणी नाका का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। बहुत जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान पीपा पुल के तेजी से निर्माण होने को लेकर इलाकाई लोगों में खुशी है। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले इस पीपा पुल का निर्माण अब आखिरी चरण में है। इस दौरान दोनों प्रांतों के लोगों ने बताया कि यदि पक्का पुल का निर्माण हो जाता है तो उनको लिए बहुत सारी चीजें सुगम हो जाएंगी। व्यापार से लेकर अन्य कार्य को करने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed