फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women wished for the longevity of the husband while staying fast

निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना की

Fri, 21 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Women wished for the longevity of the husband while staying fast
बलिया। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सबसे कठिन व्रत हरतालिका तीज जिले में शुक्रवार को मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सौभाग्यवती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और शाम को स्नान करने के बाद नए वस्त्र एवं सोलहों श्रृंगार कर अपने अपने घरों में भगवान शंकर व माता पार्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाकर पूजन अर्चन तथा कथा श्रवण कर पति के दीर्घायु होने तथा परिवार के मंगलमय की कामना की। पूजन अर्चन के बाद व्रती महिलाओं ने पति समेत अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं शनिवार की सुबह सावां की सत्तू, गुड़ या चीनी मिलाकर पारण करेंगी। अखंड सौभाग्यवती की मनोकामना के लिए महिलाओं ने 24 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा और। शाम को स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर केले का मंडप बनाकर भगवान शिव व पार्वती की स्थापना कर पूजन अर्चन तथा कथा का श्रवण कर पति समेत परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने भगवान शंकर व माता पार्वती के चित्र के समक्ष फल-फूल, मिष्ठान, कपड़ा, सिंदूर, श्रृंगार का सामान चढ़ाया। पूजन अर्चन के बाद व्रती महिलाओं ने पति समेत सास, ससुर, जेठानी व अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में भी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed