फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women who do better work will become an inspiration

बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं बनेंगी प्रेरणाश्रोत

Thu, 30 Jun 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women who do better work will become an inspiration
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अनंता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न - फोटो : BALLIA
मिशन शक्ति के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अनंता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुआ। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विज्ञान, कला, खेल व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनसे अन्य महिलाओं को भी सीख मिलेगी और वह भी कुरीतियों से लड़ेंगी और बेहतर कार्य करने के प्रति प्रेरित होंगी। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं में जागरूकता लाने पर जोर दिया। इस पहल में बैंक सखी, विद्युत सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सबसे अधिक सकारात्मक भूमिका में हो सकती हैं। जब एक महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है। इसलिए बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर सरकार भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कोरोना काल में माता-पिता खोए बच्चों को दिया लैपटॉप
कोरोना काल के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, उन बच्चों को आगे की बेहतर शिक्षा के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने लैपटॉप वितरित किया। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इन बच्चों को सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं मिल रही हैं उन्हें आसानी से उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीआईओएस राजेश सिंह, विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य व महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed