{"_id":"6923442ac8004078f50eb646","slug":"women-were-made-aware-about-safety-ballia-news-c-190-1-ana1001-152639-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महिलाओं को सुरक्षा के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महिलाओं को सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
बलिया। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 चलाया जा रहा है। जिले के 23 थानों की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम महिलाओं को जागरूक कर रही है। टीम
अपने-अपने क्षेत्र के मेला, स्कूलों, सर्वाजनिक स्थानों, बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं नए आपराधिक कानून, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है। एंटी रोमियो पुलिस टीम धार्मिक स्थलों, कोचिंग सेंटर, विद्यालयों के बाहर और भीड़ वाले क्षेत्र में अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की।
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना के बारे में बता कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग एवं एहतियात के बारे में जानकारी दी। साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी।