फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women reached the police station under the leadership of Pradhan, told the Prime Minister innocent

प्रधान के नेतृत्व में महिलाएं पहुंची थाने, प्रधानपति को बताया निर्दोष

Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women reached the police station under the leadership of Pradhan, told the Prime Minister innocent
रेवती। गायघाट निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौत मामले में गायघाट के प्रधान पति सहित पांच लोगों को आरोपी बनाए जाने पर गायघाट की प्रधान मीनू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं रविवार को रेवती थाने पर पहुंची और प्रधान के पति विजय प्रताप निर्दोष बताया।
विज्ञापन

प्रधान मीनू सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व मंतोष की बाइक छिनैती में चार लोग शामिल थे। जिसमें एक राघवेंद्र भी था। घटना के कुछ ही देर के बाद रेवती के लोगों ने एक युवक और लूट हुई बाइक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। छिनैती में शामिल लोग ही राघवेंद्र की हत्या के आरोपी हैं। जबकि राजनैतिक द्वेषवश उनके पति को आरोपी बनाया जा रहा हैं। प्रधान ने कहा कुछ ऐसे तत्व हैं जो युवाओं को बहका कर अपराधिक गतिविधियां चला रहे हैं। इसी का शिकार राघवेंद्र भी बना। मामले की जांच की जाए। महिलाओं ने कहा कि निर्दोष को न्याय मिले और जो वास्तविक हत्यारे हैं उनका नाम उजागर हो। इसके लिए पुलिस की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। महिलाओं को सीओ अशोक कुमार सिंह ने भरोसा दिया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हम लोग संबंधित लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवा रहे हैं जो निर्दोष है वह जेल नहीं जाएगा। हत्या में शामिल लोग ही जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed