{"_id":"6ab436730c53f4fb830f941c","slug":"action-will-be-taken-against-the-negligent-employee-and-police-personnel-ballia-news-c-190-1-ana1001-173584-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लापरवाह कर्मचारी और पुलिसकर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लापरवाह कर्मचारी और पुलिसकर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलिया। चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र से लापता हुई मूक-बधिर किशोरी पुतुल कुमारी को तीसरे दिन चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
बलिया की टीम बृहस्पतिवार को उसे लेकर पहुंचेगी। वहीं, किशोरी की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। लापरवाह कर्मचारी और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। किशोरी के लापता होने के मामले में जनवादी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेता परमेश्वर महतो ने किशोरी की बरामदगी तक अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।
बिहार के वैशाली जिले के रामदासपुर निवासी पुतुल के पिता के अनुसार 16 वर्षीय बेटी 18 सितंबर को घर से लापता हुई थी। स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से पता चला कि किशोरी बलिया के सुरेमनपुर क्षेत्र में मिली और बैरिया पुलिस ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र पहुंचाया था। पिता के अनुसार वह 20 सितंबर की शाम केंद्र पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि किशोरी उसी दिन सुबह करीब 11 बजे शौचालय की खिड़की से निकल गई थी।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर सदर कोतवाली में सुपरवाइजर शिल्पा और महिला कांस्टेबल रीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो किशोरी रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखाई दी। आगे की फुटेज के आधार पर वाराणसी जीआरपी ने उसे बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन वाराणसी टीम के सुपुर्द कर दिया।