फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women kept crowds of buyers for Kharna fast, fruits, flowers, worship and other materials

महिलाओं ने रखा खरना व्रत, फल-फूल, पूजन और अन्य सामग्री के लिए उमड़ी खरीदारों की भीड़

Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Women kept crowds of buyers for Kharna fast, fruits, flowers, worship and other materials
नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पूजा के लिए पूजन सामग्रियों की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। डाला छठ महापर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खरना व्रत रखा और शाम को रोटी खीर खाकर पारण किया। शुक्रवार को निर्जला व्रत रहकर डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगी। शनिवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण करेंगी। इसकी तैयारी को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घरों में साफ-सफाई जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में लोगों ने फल, नारियल, सुपली, दउरी, गन्ना आदि की खरीदारी की। आलम यह रहा कि चौक क्षेत्र में भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं रही। यातायात व्यवस्था बाधित ना हो, इसके लिए नगर में जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे और यातायात पुलिस मुस्तैद रही। इसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद और च्रकमण करती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छठ का दूसरे खरना मनाया गया। महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रही और शाम को गुड़ निर्मित खीर, रोटी व फल से पारण किया। खरना का अर्थ होता हैं शुद्धिकरण। छठ का व्रत करने वाले व्रती महिलाएं नहाय खाय के पूरे दिन उपवास रखकर केवल एक ही समय भोजन करती हैं। अगले दिन खरना कर स्वयं को शुद्ध करती हैं। शुक्रवार को महिलाएं निर्जला व्रत रहेंगी और शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंगी। इसके बाद सप्तमी तिथि को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पारण करेंगी। बृहस्पतिवार को नगर में नारियल, अन्नानास, संतरा, नींबू, सुपली, दउरी, गन्ना, सेव, केला संतरा आदि की खरीदारी के लिए नगर में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट को अंतिम रूप देने में जुटे लोग
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, पोखरा, सरोवर, गंगा और घाघरा घाट पर विभिन्न समितियों द्वारा साफ-सफाई तथा वेदी बनाई गई और विद्युत उपकरण और प्रकाश आदि समुचित व्यवस्था की गई। बृहस्पतिवार को शहर में नगरपालिका की ओर से टाउन हाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट की साफ-सफाई और बिजली सजावट की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, नगर के लाट घाट, हाइड्रिल कालोनी, बहादुरपुर और नगर से सटे निधरिया, अगरसंडा, मिड्ढा के घाटों की साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था प्रधानों की तरफ से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed